डेस्क खबरबिलासपुर

लक्ष्मण दास कारड़ा बने प्रेरणा, मृत्यु के बाद भी रोशनी दे गए लक्ष्मण दास  ! नेत्रदान से दो जरूरतमंदों को मिला उजाला

*दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा.* *"विश्व पटल पर फिर लहराया तिरंगा"* *#T20WorldCup2026Final में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*



डेस्क खबर बिलासपुर ../ बिलासपुर के सरकंडा निवासी लक्ष्मण दास कारड़ा का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन के बाद परिवारजनों ने मानवता का उदाहरण पेश करते हुए नेत्रदान करने का निर्णय लिया। उनके भाई हरगुन, संतोष, सुनील तथा पुत्र अशोक, चेतन और राहुल ने इसके लिए हेड्स ग्रुप से संपर्क किया। संस्था के अध्यक्ष अविनाश आहूजा और अन्य सदस्यों के साथ सिम्स के नेत्रदान सलाहकार धर्मेंद्र देवांगन, डॉ. अनिकेत कांबले और डॉ. राकेश मसीह की टीम उनके निवास स्थान पहुंची। टीम ने विधिवत प्रक्रिया पूरी कर लक्ष्मण दास कारड़ा की नेत्रज्योति दो जरूरतमंद लोगों को प्रदान की। परिवार के इस सराहनीय निर्णय से दो लोगों की जिंदगी में फिर से रोशनी आ सकेगी मृत्यु परांत भी अपने नेत्र दान के संकल्प को उन्होंने पूरा किया  इस नेक कार्य के जरिए उन्होंने यही संदेश दिया कि यदि आपकी आस्था और समर्पण निस्वार्थ है तो आप किसी भी परिस्थिति में हो आप आप नेक कार्य करने में सक्षम है और कई लोगों की अंधेरी जिंदगी में मरने के बाद भी रोशनी भर सकते है ।

error: Content is protected !!