डेस्क खबर

कटरा चिल्हन में भालू का हमला, महिला गंभीर घायल, 108 टीम बनी मसीहा*

*

*दीपक गुप्ता की खास रिपोर्ट*

डेस्क खबर मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटरा चिल्हन में आज सुबह एक दर्दनाक घटना हो गई।बताया जा रहा है सुबह करीब 6 बजे गांव की महिला लीलावती पति शिवनाथ अपने घर से बाड़ी की ओर काम से जा रही थी। तभी जंगल से भटक कर आए तीन भालुओं में से एक ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। भालू के हमले से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।महिला की चीख सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े और हल्ला मचाकर भालू को जंगल की ओर खदेड़ा। परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी।सूचना पर 108 आपातकालीन सेवा के ईएमटी कमलेश कुमार प्रजापति और पायलट भूपत सिंह तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचे। ईएमटी कमलेश ने घायल महिला का मौके पर ही प्राथमिक उपचार कर रक्तस्त्राव को रोका और एंबुलेंस से सीएचसी मरवाही लाकर भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत स्थिर है और इलाज जारी है।
ग्रामीणों ने 108 कर्मचारियों की त्वरित सेवा की प्रशंसा की है।

error: Content is protected !!