डेस्क खबरबिलासपुर

पेंड्रा की खस्ताहाल सड़क पर फिर बनी मौत की गवाह ! मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत…बाईपास की कमी और बदहाल सड़क पर लोगों का आक्रोश, हादसे के बाद चालक फरार

डेस्क खबर ./ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पेंड्रा-गौरेला मुख्य मार्ग पर एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पेंड्रा नगर पालिका क्षेत्र में नया बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार टाटा मैजिक और बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की जान चली गई। हादसे के बाद मैजिक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान ज्योतिपुर निवासी आशीष माइकल के रूप में हुई है। वह रिवॉल्विंग चेयर रिपेयरिंग का काम करता था। शुक्रवार को पेंड्रा में काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान नया बस स्टैंड पार करते समय विपरीत दिशा से आ रही टाटा मैजिक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने बदहाल सड़क और पेंड्रा बाईपास का काम अधूरा होने को लेकर शासन-प्रशासन तथा पीडब्ल्यूडी विभाग पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क की हालत सुधारने और बाईपास निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।फिलहाल पेंड्रा पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और फरार मैजिक चालक की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!