डेस्क खबर

नशे में ग्रामीणों का इलाज करने पहुंचा RHO, खुद हो गया बेसुध!  उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ स्वास्थ्यकर्मी का वीडियो वायरल, प्रदेश की स्वास्थ्य व्यस्था पर सवाल !!




डेस्क खबर गरियाबंद ./ छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य के नाम पर गरीबों को बेहतर इलाज के लिए गजब का स्वास्थ्य सिस्टम है! प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत बंया करने वाला एक वीडियो खुद प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य के दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है जहां ग्रामीणों का इलाज करने पहुंचे RHO बालाजी कंवर खुद ही कथित नशे में बेसुध हो गए। धनोरा उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ कर्मचारी का वीडियो वायरल है। दावा है कि पहले भी ऐसा मामला सामने आया, लेकिन कार्रवाई का अता-पता नहीं!सवाल सीधा है—जब इलाज करने वाला ही नशे में हो, तो मरीजों की सेहत की गारंटी कौन लेगा? और अगर विभाग को जानकारी थी, तो कार्रवाई किस फाइल में बेहोश पड़ी है?

error: Content is protected !!