महंत महिपालानंद महाराज बने मानस तीर्थ सोन कुंड के अध्यक्ष
मानस तीर्थ सोन कुंड सोनमूंड़ा समिति का हुआ पुनर्गठन




दीपक गुप्ता
डेस्क खबर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सोन नदी के उद्गम स्थल मानस कल्याण तीर्थ समिति, सोनकुंड में बैठक 9 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परम पूज्य महात्मा श्री श्री 108 श्री महिपालानंद जी महाराज ने की। बैठक में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया जिसमे अध्यक्ष महात्मा 108 श्री महिपालानंद जी महाराज बनाए गए।
उपाध्यक्ष बिसाहन सिंह पैकरा
कोषाध्यक्ष श्री तखत सिंह पैकरा उप-कोषाध्यक्ष श्री इंगल सिंह कंवर
सचिव सदन सिंह पैकरा
सह-सचिव रामसेवक पनिका एवं मीडिया प्रभारी अक्षय नामदेव बनाए गए।


कार्यकारिणी सदस्य संतराम पुरी, गुरुदयाल सारीवान, कांशीराम कंवर, बलराम पैकरा, फूलचंद जतेश्वर, घनश्याम कंवर नियुक्त किए गए हैं वहीं सलाहकार मूलचंद कुशराम, लालचंद सोनवानी,लिखन सिंह (पूर्व सरपंच), श्री रामरतन पेंद्रो, श्री अजीत सिंह पेंद्रो बनाए गए हैं। समिति के संरक्षक -* श्री श्री 108 श्री महिपालानंद जी महाराज एवं सरपंच ग्राम पंचायत सोनबछरवार, सरपंच ग्राम पंचायत आमाडांड, सरपंच ग्राम पंचायत लाटा रहेंगे।
बैठक में तीनों पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

