डेस्क खबर

सड़क पर ट्रैफिक जवान से मारपीट, थाने पहुंचते ही जोड़ लिए हाथ
किराए के विवाद में शराबी युवक ने किया हंगामा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल…


डेस्क खबर ग्वालियर../ नवीन जयारोग्य अस्पताल के सामने किराए को लेकर हुए विवाद में नशे में धुत एक युवक ने जमकर हंगामा किया। यात्री वाहन चालक से विवाद की सूचना पर बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रैफिक पुलिस के जवान से भी युवक भिड़ गया। इस दौरान दोनों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


जानकारी के अनुसार, युवक का यात्री वाहन चालक से किराए को लेकर विवाद हो रहा था। हंगामा बढ़ता देख ट्रैफिक पुलिस का जवान मौके पर पहुंचा, लेकिन युवक उससे भी उलझ गया। इसके बाद जवान ने युवक को पकड़कर कंपू थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
थाने पहुंचने पर युवक के तेवर बदल गए और उसने हाथ जोड़कर अपने कृत्य के लिए माफी मांगी। घटना ग्वालिया के कंपू थाना क्षेत्र की है।

error: Content is protected !!