Uncategorized

सड़क पर लेटा युवक, गुजरती रहीं गाड़ियां… फिर आई मौत बनकर तेज रफ्तार कार! CCTV ने कैद किया खौफनाक हादसा ! बड़ा सवाल कौन है जिम्मेदार ??



डेस्क खबर../ छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क पर चलते-चलते अचानक बीच सड़क पर लेटे युवक को तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें साफ साफ देखा जा सकता है कि अचानक सड़क पर चल रह युवक बीच सड़क में लेट जाता है और यह दर्दनाक हादसा हो जाता है।



मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम रत्नाबांधा में युवक अचानक सड़क के बीच लेट गया। इस दौरान दूसरी गाड़ियां उसके पास से गुजरती रहीं, लेकिन कुछ ही देर बाद तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान रत्नाबांधा निवासी सागर नगारची (21) के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कोतवाली पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और संबंधित वाहन की पहचान व तलाश में जुटी है।


अब सवाल—आखिर गलती किसकी? सड़क के बीच लेटने वाले युवक की हरकत हादसे की वजह बनी या कार चालक की रफ्तार और सतर्कता में कमी ने एक जान ले ली? क्या चालक को समय रहते युवक दिखाई नहीं दिया? सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन सवालों की जांच जरूरी है। हादसे की पूरी जिम्मेदारी तय करने के लिए वाहन की गति, चालक की भूमिका और घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच अहम होगी।एक पल की लापरवाही ने 21 साल की जिंदगी खत्म कर दी। अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस दर्दनाक हादसे के लिए कौन जिम्मेदार था।

error: Content is protected !!