डेस्क खबरबिलासपुर

बजट 2026–27 दूरदर्शी और विकासोन्मुखी- विधायक अमर अग्रवाल.. बिलासपुर को फ्लाईओवर–रिंग रोड की सौगात..

Ads

डेस्क खबर बिलासपुर ./ छत्तीसगढ़ के बजट 2026–27 को लेकर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इसे प्रदेश के विकास के लिए दूरदर्शी और आधारभूत बजट बताया.. उन्होंने कहा कि, यह बजट वर्ष 2047 तक विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, पत्रकारों से चर्चा के दौरान अग्रवाल ने बताया कि बजट में प्रदेश की विकास गति को प्राथमिकता देते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पर्यटन, स्टार्टअप, खेल और समावेशी विकास जैसे क्षेत्रों को मिशन मोड में शामिल किया गया है। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी..

उन्होंने बिलासपुर जिले के संदर्भ में कहा कि हाल ही में शहर के समग्र विकास को लेकर हुई उच्च स्तरीय बैठक में जिन प्रस्तावों पर चर्चा हुई थी, उन्हें बजट में शामिल कर स्वीकृति दी गई है। शहर में तीन नए फ्लाईओवर, अंडरपास और ओवरब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे यातायात व्यवस्था सुगम होगी और जाम की समस्या में कमी आएगी, इसके अलावा कैंसर संस्थान के सेटअप, मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के संचालन के लिए पीपीपी मॉडल और शहर के बाहर रिंग रोड के डीपीआर स्वीकृति जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान भी बजट में शामिल किए गए हैं। अग्रवाल ने कहा कि यह बजट बिलासपुर के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा और इससे विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने इसके लिए राज्य नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया..

error: Content is protected !!