जिसका कोई सहारा नहीं, उसके साथ खड़ा हुआ लायंस क्लब स्माइल
बुजुर्ग की आंखों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी उठाई, 15 दिन तक साथ रहकर कराया सफल ऑपरेशन




डेस्क खबर बिलासपुर../ कहते हैं, जिसका कोई नहीं होता, उसका सहारा इंसानियत बनती है। इसी भावना को चरितार्थ करते हुए लायंस क्लब स्माइल ने मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल पेश की है।
लायंस क्लब स्माइल की अध्यक्ष रीता राजगीर के मार्गदर्शन में 57 वर्षीय मनोज कुमार पटेल, जो आंखों से कम दिखाई देने की समस्या से जूझ रहे थे और परिवार में कोई सहारा नहीं था, उनके उपचार की जिम्मेदारी उठाई गई। मनोज कुमार मंदिर में सेवा कार्य करते हैं और वर्तमान में सीएमडी चौक क्षेत्र में रहते हैं।
रीता राजगीर पिछले 15 दिनों से लगातार उनकी रूटीन जांच, अस्पताल में भर्ती कराने से लेकर उपचार की पूरी प्रक्रिया में उनके साथ रहीं। इसी सेवा भावना के तहत 6 अक्टूबर को सिम्स अस्पताल में सुबह 11 बजे उनका सफल ऑपरेशन कराया गया।
इस पूरे उपचार में सिम्स अधीक्षक डॉ. लखन सिंह का विशेष सहयोग रहा। वहीं डॉ. सुचिता सिंह द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया। लायंस क्लब स्माइल की ओर से चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रबंधन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।
