भव्यता और उत्साह के मनाया गया सेवा सेतु संकल्प अभियान शिविर ग्राम पंचायत कोटमी कला में




डेस्क खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म उत्सव के उपलक्ष में पूरे भारत में चलाया गया अभियान के तहत जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में 13 ग्राम पंचायत दमदम, कोटमी कला, गोढ़ा, तिलोरा, देवरी कला, देवरी खुर्द, सकोला,भांडी, विशेषरा, कंचनडीह, पीपलामार, कुदरी, अमारु ग्राम पंचायत के संयुक्त कार्यक्रम में समस्या निवारण के लिए सभी विभागों के पंडाल लगे हुए थे सभी विभाग के कर्मचारी अधिकारी सभी पंचायत के सरपंच, उप सरपंच,सचिव, रोजगार सहायक आवास मित्र सभी लोग उपस्थित होकर हितग्राहियों की समस्याओं को सुन और उनका निराकरण कर रहे थे कार्यक्रम में विशेष रूप से आजीविका बहनों द्वारा जीपीएम जिले की शान विष्णु भोग चावल की प्रदर्शनी और बिक्री हेतु पंडाल लगाया गया था जहां लोगों की भीड़ अत्यधिक थी विष्णु चावल की खुशबू के लिए जाना जाता है और इस एरिया में उसकी फसल बहुत कम होती है इसलिए इसकी उपयोगिता उपलब्धता बहुत कम होती है लोगों में विष्णुभोग चावल के लिए अधिकारी कर्मचारी और स्थानीय लोगों में जिले की अलग पहचान को दर्शाता है

कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी जिला प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलकर छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना सामूहिक गीत के द्वारा किया गया
कार्यक्रम में जिला जनपद के निर्वाचित सदस्य, जिला जनपद पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीर पैकरा, जिला जनपद उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह के द्वारा नव निहाल बच्चों आंगनवाड़ी सहायिका वह पदाधिकारी की उपस्थिति में मुंह जूठन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया
कार्यक्रम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यों के बारे में उद्बोधन में सुश्री समीरा पैकरा विभिन्न कार्य योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दिया कार्यक्रम में सरकारी योजना से लाभान्वित लोगों को सम्मानित करते हुए विभिन्न कार्य योजनाओं के बारे में विस्तार से वक्तव्य दिए

सेवा सेतु संकल्प समस्या निवारण अभियान शिविर में विभिन्न प्रकार की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का उपस्थित वह अधिकारियों के बीच जो तालमेल दिखा वह विकसित भारत का एक नया रूपरेखा तैयार कर रहा है शिविर में मुख्य रूप से लोगों ने अघोषित बिजली कटौती के बारे में बिजली विभाग के कर्मचारियों को आवेदन देकर जल्द समस्या का निराकरण करने का निवेदन किया शिविर में उपस्थित बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा जल्द समस्या निवारण का आश्वासन दिया गया शिविर में पुलिस प्रशासन की पंडाल लगी हुई थी जहां लोगों को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी व बचाव के बारे में जानकारी दी गई स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरण किया साथ ही उन्होंने लोगों को जानकारी दी कि किसी भी प्रकार की कोई भी बीमारी होती है तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच कराय और इलाज कराय वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि जंगल में लगे हुए बांस के पौधों से जो नए अंकुरित कपोल निकलते हैं उनको नुकसान नहीं करना चाहिए साथ ही भालू विचरण क्षेत्र में वहां हाथी वितरण क्षेत्र में नहीं जाना चाहिए जिससे जन हानि होने की संभावना न रहे
कृषि उपज मंडी के टीम के द्वारा लोगों को फसल से संबंधित जानकारी रखरखाव के उपाय बताए गए कार्यक्रम की भव्यता व सफलता के लिए सभी ग्राम पंचायत से आए हुए जनप्रतिनिधि, नागरिक, सरपंच, उपसरपंच सचिव, पंच का ग्राम पंचायत कोटमी कला के सचिव, सरपंच, उप सरपंच ने सभी का अभिवादन कर आभार व्यक्त किया

