पुलिस ड्रेस में सफाई करती महिला आरक्षक का वीडियो वायरल, आरआई पर प्रताड़ना के आरोप
पुलिस लाइन कार्यालय और आरआई के कार्यालय के बाथरूम की सफाई करती नजर आई महिला आरक्षक ..रोते हुए महिला आरक्षक ने फेसबुक ने किया दर्द साझा .!!




डेस्क खबर जांजगीर../ पुलिस ड्रेस पहने एक महिला आरक्षक का पुलिस लाइन कार्यालय, परिसर और बाथरूम की सफाई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में महिला आरक्षक आरआई प्रदीप जोशी के कार्यालय के अंदर बने बाथरूम की सफाई करती हुई भी दिखाई दे रही है। वीडियो में वह रोते हुए अपनी परेशानी बताती नजर आ रही है।महिला आरक्षक ने फेसबुक पर वीडियो जारी कर आरआई प्रदीप जोशी पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि वह पिछले दो दिनों से आमद देने के लिए आरआई से मुलाकात कर रही है,लेकिन उसे ज्वाइनिंग नहीं दी जा रही।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में महिला आरक्षक और आरआई से जवाब-तलब किया गया है। पुलिस विभाग ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।
वायरल वीडियो के बाद सवाल यह है कि पुलिस ड्रेस में महिला आरक्षक से सफाई क्यों कराई गई और उसकी ज्वाइनिंग में देरी की वास्तविक वजह क्या थी? फिलहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर किस कारणों से महिला आरक्षक को यह वीडियो बनाकर न्याय के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ा ??
