

डेस्क खबर बिलासपुर – नेशनल इंडियन रेलवे फेडरेशन की 243वीं दो दिवसीय बैठक बिलासपुर के रेलवे क्लब में आयोजित की जा रही है.. इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होकर रेल कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं.. बैठक का मुख्य फोकस ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) पर रहा, जो पिछले 22 वर्षों से कर्मचारियों के लिए एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है.. दरअसल, 1 अप्रैल 2004 से देशभर में नई पेंशन स्कीम लागू होने के बाद रेलवे कर्मचारियों के लिए पारंपरिक पेंशन व्यवस्था समाप्त कर दी गई थी।
इससे कर्मचारियों में भविष्य को लेकर असुरक्षा की भावना बढ़ी है। बैठक में इस विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए ओल्ड पेंशन स्कीम को पुनः लागू करने की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया.. बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में पदाधिकारियों ने बताया कि निजीकरण, पेंशन और अन्य कर्मचारी हितों के मुद्दों पर सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए व्यापक आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई है, आने वाले समय में दिल्ली सहित देशभर के डिवीजन और जोन मुख्यालयों में प्रदर्शन किए जाएंगे, ताकि सरकार को कर्मचारी हित में निर्णय लेने के लिए बाध्य किया जा सके..