Uncategorized

सेवा सेतु अभियान का वीडियो वायरल, आयोजन की व्यवस्था पर उठे सवाल..हिंदुस्तान के नक्शे में चलते नजर आए लोग .!!



डेस्क खबर ../ मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के खड़गवां जनपद पंचायत में आयोजित सेवा सेतु अभियान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कार्यक्रम स्थल पर जमीन पर रंगोली के जरिए भारत का नक्शा बनाया गया नजर आ रहा है।वीडियो में कुछ लोग इसी नक्शे के ऊपर से गुजरते और भारत के नक्शे पर पैर पड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौके पर मौजूद नजर आ रहे हैं।



वीडियो सामने आने के बाद आयोजन की व्यवस्था और भारत के नक्शे को कार्यक्रम में इस्तेमाल करने के तरीके को लेकर सवाल उठ रहे हैं। देश के नक्शे को लेकर आम लोगों में सम्मान और संवेदनशीलता की भावना जुड़ी है, ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों के दौरान इस पहलू का ध्यान क्यों नहीं रखा गया?अब वायरल वीडियो को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से क्या स्पष्टीकरण दिया जाता है, यह देखने वाली बात होगी।सवाल सीधा है—जिस तिरंगे और भारत के नक्शे के सम्मान की बात हम गर्व से करते हैं, उसके सम्मान का ध्यान जमीन पर आयोजित कार्यक्रम में क्यों नहीं रखा गया?

error: Content is protected !!