राजनीतिक पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख की ठगी का आरोप, निखत परवीन की जमानत हाईकोर्ट ने की खारिज..




रिपोर्ट –नागेन्द्र दुबे
डेस्क खबर बिलासपुर/मनेन्द्रगढ़…/ राजनीतिक दल में बड़ा पद और नियुक्ति दिलाने के नाम पर 82.63 लाख रुपये की कथित ठगी के मामले में खोंगापानी निवासी निखत परवीन को हाईकोर्ट से झटका लगा है। न्यायालय ने मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।
मामले में सरकंडा थाना क्षेत्र के श्री विहार निवासी चेतन आनंद दुबे ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, करीब एक साल पहले फेसबुक के माध्यम से उनकी निखत परवीन से पहचान हुई थी। आरोप है कि निखत ने राजनीतिक दल में बड़ा पद और नियुक्ति दिलाने का भरोसा दिलाकर उनसे 82.63 लाख रुपये लिए।

शिकायतकर्ता के अनुसार, काफी समय बीतने के बाद भी न तो पद मिला और न ही रकम वापस की गई। पैसे वापस मांगने पर कथित रूप से जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। इसके बाद चेतन आनंद दुबे ने सरकंडा थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
इसी मामले में निखत परवीन की ओर से जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। सुनवाई के बाद न्यायालय ने जमानत याचिका निरस्त कर दी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
