कोरबाडेस्क खबर

टॉयलेट में बर्तन धोते मिले कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप ..न्यू दिल्ली स्वीट्स पर खाद्य विभाग की कार्यवाही , 2-3 दिन में सुधार नहीं तो लाइसेंस निलंबन की तैयारी.!



डेस्क खबर कोरबा ../ निहारिका स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स में टॉयलेट के अंदर बर्तन धोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य विभाग हरकत में आया। वायरल वीडियो में एक कर्मचारी टॉयलेट के फर्श पर बर्तन धोता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र के हड़कंप मच गया और  मामले की जानकारी मिलते ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी संघर्ष कुमार मिश्रा ने संस्थान का मौके पर निरीक्षण किया। अधिकारी ने बताया कि टॉयलेट में बर्तन धोना पूरी तरह अनहाइजीनिक है और खाद्य स्वच्छता के नियमों के अनुरूप नहीं है। वहीं, संस्थान संचालक का कहना है कि पानी नहीं आने की वजह से आपात स्थिति में बर्तन वहां धोए गए थे।



खाद्य विभाग ने संस्थान को सुधार नोटिस जारी किया है। अधिकारी के मुताबिक, यदि अगले 2-3 दिनों में व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो खाद्य लाइसेंस के निलंबन की अनुशंसा की जा सकती है।

error: Content is protected !!