VIDEO– केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के निज सचिव के साथ पुलिस ने की धक्कामुक्की.!
CSP पर लगा कालर पकड़ने का गंभीर आरोप.?
घटना का वीडियो बना राजनैतिक गलियारों मे चर्चा का विषय..!


बिलासपुर डेस्क खबर./ बिलासपुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर बिलासपुर पुलिस पर अभद्रता का संगीन आरोप लगा है। सिरगिट्टी, और सरकंडा थाने का मामला अभी पुरी तरह शांत भी नही हुआ था कि शनिवार को बिलासपुर मे CM सीएम के कार्यक्रम के दौरान उसे वक्त स्थिति तनाव पूर्ण हो गई जब केंद्रीय मंत्री टोकन साहू के निजी सचिव नितेश साहू को दस्तावेज दिखाने और अपना परिचय देने के बाद भी उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया इतना नहीं इस दौरान पुलिस कर्मियों ने केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव के साथ धक्का मुक्की भी की इसके बाद वहां जमा भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर दादागिरी का आरोप लगाते हुए अपना आक्रोश जताया और पुलिस पर जानबूझकर अपमान करने का गंभीर आरोप भी लगाया।
भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है की इस दौरान केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव नितेश साहू की कॉलर पकड़ने का भी प्रयास सीएसपी ने किया पुलिस के रवैया पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है । इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।
पुलिस द्वारा उन्हें बार-बार रोके जाने और कथित धक्का-मुक्की के कारण मामला बढ़ गया। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद सीएसपी ने नितेश साहू का कॉलर पकड़ लिया, जिससे विवाद और बढ़ गया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर आक्रोश जताते हुए इसे जानबूझकर किया गया अपमान करार दिया। वही स्थिति बिगड़ देख बिलासपुर कप्तान रजनेश सिंह ने मोर्चा संभाला और मामले को किसी तरह शांत करवाया।
बिलासपुर पुलिस के लगातार आ रहे अनुशासनहीनता और दादागिरी के मामलों ने राजनीतिक गलियारों में एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है शहर में चल रही पुलिस की मनमानी और इस तरह के व्यवहार को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है आम लोगों का कहना है की पुलिस की यह दादागिरी लोकतंत्र और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है लगातार पुलिस के रवैया के कारण सामने आ रही ऐसी घटनाओं के चलते प्रशासन और सरकार की छवि खराब हो रही है बताया जा रहा है कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी बिलासपुर रेंज आईजी तक पहुंच चुकी है। फिलहाल इस मामले मे पुलिस प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नही आई है।
