
डेस्क खबर छत्तीसगढ़./ छत्तीसगढ़ राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बताया जा रहा है कि मंत्री का काफिला फरसागुड़ा से कोंडागांव की ओर आ रहा था। इसी दौरान जूनवानी के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने पहले मंत्री की कार को टक्कर मारी और उसके बाद फॉलो वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि फॉलो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार पुलिस जवानों को चोटें आई हैं। हादसे के तत्काल बाद उन्हें उपचार के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा स्कॉर्पियो चालक और हादसे की परिस्थितियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार इस भयंकर हादसे में वन मंत्री बाल बाल बचे गए और उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। इस हादसे में घायल जवानों से मंत्री केदार कश्यप अस्पताल पहुंच और घायलों को स्थिति की जानकारी लेकर मौजूद डाक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।



घायलों की स्थिति
1. मंत्री के PA अनुराग शर्मा – सीने में दर्द; रायपुर रेफर।
2. ड्राइवर सुनील कुमार मौर्य – सिर, चेहरे और पैर में चोट; रायपुर रेफर।
3. प्रधान आरक्षक राजेश नेताम – सिर में गंभीर चोट; रेफर।
4. आरक्षक सुगंतिन उसेंडी- सिर में गंभीर चोट; रेफर।
5. आरक्षक त्रिलोतमा मदरू सिर, सीने, पीठ और दाहिने हाथ में चोट ।
6. आरक्षक नर्मदा मरकाम सिर और बाएं कंधे में चोट
