डेस्क खबर

रायपुर में ज्वेलर्स दुकान पर बड़ी सेंधमारी, रात के अंधेरे में ताला काटकर लाखों के गहने ले गए चोर


——————–


डेस्क खबर रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में चोरों ने ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कचना के बाजार चौक स्थित शिव ज्वेलर्स में देर रात चोरों ने कटर मशीन की मदद से दुकान का ताला काटा और अंदर रखी कीमती ज्वेलरी लेकर फरार हो गए।सुबह घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने का अनुमान

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चोर दुकान से करीब 10 से 15 किलो चांदी के आभूषण और सोने की ज्वेलरी ले गए हैं। चोरी हुए सामान की वास्तविक कीमत का आकलन किया जा रहा है।

पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

खम्हारडीह पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। चोरी की इस वारदात में कितने लोग शामिल थे और वे किस दिशा में भागे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

error: Content is protected !!