डेस्क खबर

बिलासपुर में चाकू रखना फैशन ,नाबालिगों ने स्कूटी की चाबी में लगाया चाकू ,वीडियो हुआ वायरल !




डेस्क खबर बिलासपुर./ लगातार शहर में हो रही चाकूबाजी की घटना और बिलासपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही के बाद भी शहर में चाकू रखना अब फैशन बनता जा रहा है। शहर के तेलीपारा इलाके का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसके नाबलिग चाकू के साथ नजर आ रहे है। शहर में नाबालिगों के बीच हथियार रखने का शौक अब महज शौक नहीं, बल्कि चिंता का विषय बनता जा रहा है। सिटी कोतवाली क्षेत्र के तेलीपारा मेन रोड पर नाबालिगों की स्कूटी में ऐसा ही नजारा देखने को मिला।


स्कूटी की चाबी में चाकू लगा देखकर जब उनसे पूछा गया तो बेफिक्री से जवाब मिला—“फैशन है भाई।” इसके बाद जब स्कूटी स्टार्ट करने की तैयारी हुई तो मामला और चौंकाने वाला सामने आया। नाबालिगों ने बताया कि बड़ा वाला चाकू डिकी में रखा है।”
सवाल यह है कि जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताब और खेल का सामान होना चाहिए, उस उम्र में चाकू को फैशन स्टेटमेंट बनाने की मानसिकता आखिर कहां से आ रही है?


तेलीपारा जैसे व्यस्त इलाके में सार्वजनिक सड़क पर इस तरह चाकू लेकर घूमना केवल फैशन का मामला नहीं है। यही हथियार मामूली विवाद में किसी बड़ी वारदात का कारण बन सकता है। पुलिस की जिम्मेदारी सिर्फ वारदात के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि ऐसे ‘फैशन’ को वारदात बनने से पहले रोकना भी है।
नाबालिगों के हाथ में चाकू और जुबान पर जैसा शब्द शहर ही नहीं पुलिस के लिए भी खतरे की घंटी जैसा प्रतीत होता है जिसपर समय रहते अंकुश लगाने की जरूरत है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस गाड़ी के नंबर के आधार पर कब इनकी पहचान कर चाकू जब्त करती है और नाबालिगों को चाकू मुहैया करवाने वालो के ऊपर क्या कार्यवाही करती है।

error: Content is protected !!