डेस्क खबर

Gen-Z तक पहुंच बढ़ाएगी BJP की नई टीम, 14 से 25 साल के युवाओं के लिए अगले महीने से शुरू होगा खास अभियान


—————–
डेस्क खबर भारतीय जनता पार्टी ने युवा मतदाताओं तक अपनी पहुंच मजबूत करने के लिए नई राष्ट्रीय टीम को जिम्मेदारी सौंपी है। इस टीम में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी और छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी समेत कई प्रमुख नेता शामिल हैं।शनिवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में नई 65 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक हुई। बैठक में टीम की सभी 12 महिला सदस्य भी मौजूद रहीं।

युवा संवाद के जरिए Gen-Z से जुड़ने की तैयारी

भाजपा अब 14 से 25 वर्ष की आयु के युवाओं तक पहुंच बनाने के लिए विशेष आउटरीच अभियान शुरू करने जा रही है। इस कार्यक्रम को युवा संवाद नाम दिया गया है। इसके जरिए Gen-Z युवाओं से सीधे संवाद कर उनकी सोच, अपेक्षाओं और मुद्दों को समझने की कोशिश की जाएगी।जानकारी के अनुसार, अभियान की शुरुआत अगले महीने से प्रस्तावित है। पार्टी की नई टीम को इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं के बीच सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी गई है।

error: Content is protected !!