


———————
डेस्क खबर छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। खंडसरा चौकी क्षेत्र में स्कूल बस की चपेट में आने से तीन साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर वाहन छोड़कर फरार हो गए।
बंसापुर-सेमरिया के पास हुआ हादसा
घटना बंसापुर-सेमरिया गांव के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक DAV स्कूल जांता की बस ने बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी गंभीर थी कि मासूम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।हादसे की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद इलाके में तनाव और शोक का माहौल बन गया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलने पर खंडसरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
फरार चालक और कंडक्टर की तलाश जारी
पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद चालक और कंडक्टर बस छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।जांच के बाद ही हादसे की पूरी परिस्थितियां और जिम्मेदारी तय होने की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।














