डेस्क खबर

दिल्ली दौरे से लौटे CM साय, निवेश से लेकर पेपर लीक तक बोले; छत्तीसगढ़ के लिए सामने रखी बड़ी बातें



————————
डेस्क खबर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिन के दिल्ली प्रवास के बाद शनिवार को रायपुर वापस लौट आए। दौरे के दौरान उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। इन बैठकों में छत्तीसगढ़ के विकास, निवेश और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने अपने दौरे से जुड़ी जानकारी साझा की और प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को लेकर भी बात रखी।

छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए बढ़ रहा माहौल

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में आयोजित इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।उनके अनुसार, प्रदेश में अब तक 800 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आ चुका है। सरकार आने वाले समय में निवेश के नए अवसर तैयार करने पर भी काम कर रही है, ताकि राज्य में उद्योगों के विस्तार के साथ रोजगार के अवसर बढ़ सकें।

बिहार के CM को छत्तीसगढ़ आने का न्योता

दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय ने बिहार के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उन्हें छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण दिया।CM साय ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री के साथ-साथ अन्य मंत्रियों को भी छत्तीसगढ़ आने के लिए आमंत्रित किया गया है। उनके अनुसार, आने वाले समय में वे प्रदेश का दौरा कर सकते हैं।

पेपर लीक पर CM साय ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में सामने आए पेपर लीक मामले पर भी मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी। मामले में पुलिस अब तक छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकरण की जांच चल रही है। जांच में जो भी व्यक्ति इस मामले में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

error: Content is protected !!