डेस्क खबरबिलासपुर

क्या बिलासपुर को नकटी गांव बनाना चाहती है सरकार? तुगलकी फरमान जारी कर गरीबों के आशियाने पर बुलडोजर की तैयारी : शैलेष पांडे



डेस्क खबर बिलासपुर../ बापू नगर में नगर निगम द्वारा कथित तौर पर मकान तोड़ने के नोटिस जारी होने के बाद सियासत गरमा गई है। पूर्व विधायक शैलेष पांडे ने भाजपा सरकार और नगर निगम पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार गरीबों और छोटे कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। शैलेष पांडे ने कहा कि पहले व्यापारियों की दुकानों पर कार्रवाई कर उन्हें बेरोजगार किया गया, उसके बाद बृहस्पति बाजार को हटाने की कोशिश हुई और अब बापू नगर के गरीब परिवारों को बेघर करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम का यह फैसला तुगलकी फरमान जैसा है।


बिलासपुर शहर के पूर्व कांग्रेसी विधायक ने कहा कि भाजपा की “ट्रिपल इंजन सरकार” गरीबों को प्रधानमंत्री आवास देने के बजाय उनके सिर से छत छीनने का काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार की यह कार्रवाई नकटी गांव”जैसी घटना की पुनरावृत्ति की आशंका पैदा करती है।शैलेष पांडे ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार विज्ञापनों में विकास के दावे कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर गरीबों के आशियाने उजाड़े जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि बापू नगर के लोगों को बेघर करने की किसी भी कार्रवाई को तत्काल रोका जाए और उनके पुनर्वास तथा आवास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

error: Content is protected !!