

डेस्क खबर बिलासपुर./ शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र और मोपका चौकी इलाके में इन दिनों चोर गैंग का आतंक देखने को मिल रहा है। देर रात अज्ञात चोरों ने सूने मकानों को निशाना बनाते हुए चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जबकि एक मकान में चोरी का प्रयास नाकाम हो गया। बदमाशों ने मकानों के दरवाजे और ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घरों में रखे सामान को खंगाल डाला। लगातार क्षेत्र में चोरी की घटना और चोरों के आतंक के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर गैंग की गतिविधियां कैद हो गई हैं। फुटेज में कुछ संदिग्ध लोग देर रात इलाके में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं साथ ही एक घर में चोरी का वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे है
सरकंडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिन मकानों में चोरी हुई है, उनके मालिक फिलहाल शहर से बाहर हैं, जिसके कारण अभी तक चोरी गए सामान का सही आकलन नहीं हो सका है। मकान मालिकों के लौटने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कितने की चोरी हुई है और कौन-कौन से सामान गायब हैं।


फिलहाल सरकंडा थाना और मोपका चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है। साथ ही इलाके में गश्त भी बढ़ा दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होगे ।