डेस्क खबरबिलासपुर

BJP पार्षद जय वाधवानी के खिलाफ सरकंडा थाना में शिकायत..कालोनीवासियों ने JCB से जबरन बाउंड्रीवाल तोड़ने का लगाया आरोप ! 
वीडियो आया सामने ,पार्षद के खिलाफ कार्यवाही की मांग .!!



डेस्क खबर बिलासपुर ../ बिलासपुर में आफत की  भारी बारिश के बीच अब एक नया विवाद सामने आया है। जीटीई जेन कोर्ट रेसिडेंशियल सोसायटी के पदाधिकारियों और रहवासियों ने पार्षद जय बाघवानी समेत 4-5 लोगों के खिलाफ सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि 17 जुलाई की सुबह करीब 9:30 बजे सोसायटी की बाउंड्रीवाल को जबरन जेसीबी की मदद से बिना अनुमति के तोड़ दिया गया, जिससे बारिश का पानी तेज़ी से पूरे परिसर में भर गया। पानी घुसने से इलेक्ट्रिकल रूम, लिफ्ट, गैस बैंक और आरओ प्लांट तक प्रभावित हो गए। रहवासियों का कहना है कि इससे न सिर्फ लाखों रुपये का नुकसान हुआ, बल्कि लोगों की जान भी खतरे में पड़ गई।
सोसायटी प्रबंधन का आरोप है कि बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया के की गई इस तोड़फोड़ ने पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को खतरे में डाल दिया। रहवासियों ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द ही स्थानीय लोगों का बयान दर्ज किया जाएगा और जांच में आरोप सिद्ध होते है तो आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। वही इस मामले में कालोनी के अध्यक्ष ने बातचीत में बताया कि उनकी कालोनी के पीछे अवैध रूप से बिना नियम कायदे के कई कालोनियां बस गई है और वहां पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है जिसके चलते स्थानीय पार्षद ने बिना अनुमति के अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर jcb से दीवार तोड़ का गैरकानूनी काम किया है। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि जिस तरह गुरुवार की रात को शुरू हुई भयंकर बारिश हुई और कई इलाकों में जलभराव के चलते खतरे की स्थिति उत्पन्न हुई थी उसके चलते पार्षद ने जन सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल निर्णय लेते हुए दीवार तोड़ पानी खाली करवाया। फिलहाल मामला सरकंडा पुलिस तक पहुंच गया है और जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आरोपो में कितना दम है।

error: Content is protected !!