डेस्क खबरबिलासपुर

महबूब खान और आलम निकले नशे के सौदागर  बरामद, बिहार के पटना से ला कर सप्लाई करते थे नशे का सामान…  आबकारी उड़नदस्ता का बड़ा प्रहार, 3528 नग प्रतिबंधित नशीली दवाएं की जब्त …



डेस्क खबर बिलासपुर/सीतापुर../ नशे के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3528 नग प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की गई हैं। जब्त सामग्री की कीमत और नेटवर्क की जांच भी शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार सरगुजा संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सीतापुर के केसला और धेलसरा निवासी सजदा आलम और महबूब खान लंबे समय से प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार में संलिप्त हैं।


सूचना के आधार पर उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने दोनों आरोपियों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 3528 नग प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुईं। इसके बाद आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।


आबकारी विभाग ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि बिहार के पटना से यह नशे का जखीरा मंगवाकर जिले के ग्रामीण और शहरों में खपाया जा रहा था ।
अब जांच इस बात की भी की जा रही है कि यह नशीली दवाएं कहां से लाई जाती थीं, किन-किन क्षेत्रों में सप्लाई होती थीं और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन हैं। पुलिस का कहना है जांच के बाद यदि नेटवर्क के और सदस्य सामने आते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!