डेस्क खबरबिलासपुर

पार्ट : 45 : खबर का असर : चावल तस्करों पर मेहरबानी, सिलेंडर की जमाखोरी करने वालों पर कार्रवाई – बिलासपुर खाद्य विभाग का दोहरा चरित्र !

*दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा.* *"विश्व पटल पर फिर लहराया तिरंगा"* *#T20WorldCup2026Final में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*



डेस्क खबर बिलासपुर – जिले में खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। एक तरफ जहां चावल तस्करों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही, वहीं दूसरी ओर घरेलू गैस सिलेंडरों की जमाखोरी करने वालों पर कार्रवाई कर विभाग अपनी सक्रियता दिखाने में लगा है। इससे खाद्य विभाग के दोहरे रवैये पर सवाल खड़े होने लगे हैं।



जानकारी के अनुसार जिले में लंबे समय से चावल की अवैध तस्करी की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई। इसके विपरीत छोटे-मोटे मामलों में छापेमार कार्रवाई कर विभाग अपनी औपचारिकता पूरी करता नजर आ रहा है।


इसी क्रम में खाद्य विभाग की टीम ने भारतीय नगर स्थित गरिमा किचन केयर सेंटर पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खबर सामने आने के बाद की गई। मौके पर जांच के दौरान अवैध रूप से रखे गए 8 घरेलू गैस सिलेंडर और 6 छोटे सिलेंडर जब्त किए गए।


बताया जा रहा है कि किचन केयर सेंटर में बिना अनुमति के घरेलू सिलेंडरों की जमाखोरी की जा रही थी, जिस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए सिलेंडरों को जब्त किया और आगे की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, जिले में बड़े स्तर पर चल रही चावल तस्करी पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से खाद्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि विभाग छोटे मामलों में सख्ती दिखाता है, लेकिन बड़े तस्करों पर मेहरबान बना हुआ है। गौरतलब है कि चावल विक्रेता संघ अध्यक्ष ऋषि उपाध्याय और उसका बेटा चावल के बदले नगद पैसा देते हुए कैमरे में कैद होने के बाद खाद्य विभाग की जांच रिपोर्ट में दोषी करार हुआ था लेकिन उसके बाद भी ऋषि उपाध्याय पत्नी सत्यशीला उपाध्याय और सचिव पुष्पा दीक्षित के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हो पाया है जिसके कारण अन्य चावल तस्करों के हौसले बुलन्द है और बिलासपुर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सरकारी राशन दुकानों का चावल खुलेआम जिले का अलग अलग क्षेत्रों में गाड़ियों में भर भर कर राइस मिलो में खपाया जा रहा है ।



उम्मीद की जा रही है कि जिस तरह खाद्य विभाग ने तत्परता दिखाते हुए सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए सख्ती दिखाई है वैसी ही सख्ती राशन दुकानों के खिलाफ दिखाएगा तो सिलेंडर सहित सरकारी राशन की कालाबाजारी और मुनाफाखोरी पर लगाम लग पाएगी । और गरीब जरूरूमंत आम जनता को केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा ।

error: Content is protected !!