डेस्क खबरबिलासपुर

बिलासपुर सेंट्रल जेल फिर विवादों में! जेल गेट पर मोबाइल पर बात करता दिखा आरोपी सलमान, पुलिसकर्मी की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल



डेस्क खबर बिलासपुर../  बिलासपुर सेंट्रल जेल एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार विवाद की वजह जेल गेट पर मोबाइल फोन पर बात करता एक आरोपी बना है। मारपीट के मामले में गिरफ्तार तालापारा निवासी सलमान का जेल में दाखिल होने के दौरान कथित तौर पर मोबाइल पर बातचीत करते हुए वीडियो सामने आया है, जिसने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में बेखौफ मोबाइल पर बात करता हुआ जेल के मुख्य गेट तक पहुंचा। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर जेल में प्रवेश से पहले आरोपी के हाथ में मोबाइल कैसे था? क्या उसे विशेष अनुमति दी गई थी, या फिर सुरक्षा जांच और नियमों की अनदेखी की गई?



यह मामला इसलिए भी अधिक गंभीर माना जा रहा है क्योंकि हाल ही में बिलासपुर सेंट्रल जेल के अंदर एक बंदी की हत्या की घटना ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर पहले ही सवाल खड़े कर दिए थे। अब जेल गेट पर आरोपी के कथित तौर पर मोबाइल इस्तेमाल का मामला सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था फिर कटघरे में है।जानकारी के अनुसार आरोपी सलमान मारपीट के एक मामले में कई महीनों से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया, जहां प्रवेश के दौरान वह कथित रूप से मोबाइल फोन पर बात करता नजर आया। इस दौरान पुलिसकर्मी भी मौजूद थे हालांकि अभी तक पता नहीं चल पाया है कि यह मोबाइल किसका था और मोबाइल में आरोपी जेल के गेट के पास किससे बात कर रहा था। फिलहाल जेल प्रशासन का इस विषय में कोई पक्ष नहीं मिल सका है ।

error: Content is protected !!