डेस्क खबरबिलासपुर

पार्ट 46 : राशन घोटाला: चावल उत्सव में राशन दुकानदार की बल्ले बल्ले ! तीन महीनों के सरकारी चावल के बदले दे रहे नगद पैसे ! कैमरे में कैद हुआ फिर एक दुकानदार !!



डेस्क खबर बिलासपुर ./ एक तरफ जहां रजत जयंती पर खाद्य विभाग तीन महीनों के चावल एक साथ देने को लेकर चावल उत्सव बना रहा है। वही दूसरी तरफ सरकारी राशन की कालाबाजारी करने वाले कई दुकानदारों के लिए यह सरकारी उत्सव मुनाफाखोरी करने का एक सुनहरा अवसर बन गया है और इस अवसर का भरपूर फायदा उठाते हुए दुकानदार तीन महीनों के राशन के बदले हितग्राहियों को नगद पैसा देते कैमरे में कैद हो रहे है । ताजा वीडियो सरकंडा क्षेत्र के नूतन चौक स्थित श्री साईं बाबा प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार का बताया जा रहा है जहां दुकान संचालक हितग्राही को सरकारी राशन के बदले नगद पैसा देते हुए कैमरे में कैद हो गया ।




खाद्य विभाग के जिम्मेदार अफसरों के द्वारा ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होने से जिले में सरकारी राशन दुकानों के सरकारी चावल की जमकर कालाबाजारी और मुनाफाखोरी चल रही है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगद पैसा देकर चावल को बड़े दुकानदारों और चावल दलालों को महंगी कीमत पर बेचा जाता है और बड़े दुकानदारों इन चावलों को गाड़ियों में भर कर राइस मिलो में खपा कर मुनाफाखोरी का खेल खुलेआम खेल रहे है।लगातार इस तरह के मामले सामने आने के बाद भी विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही नहीं हो पा रही है और ना ही दुकान में छापेमार कार्यवाही कर स्टॉक का मिलान किया जा रहा है।



गौरतलब है कि तीन महीनों के एक साथ राशन वितरण करने के राज्य सरकार के आदेश के बाद से ही कालाबाजारी सक्रिय हो गए है। जानकारी के अनुसार इन सरकारी चावल को पतला कर पालिश कर ब्रांडेड चावल की बोरियो में मिलाकर 50 रु से अधिक मूल्यों के चावल में मिलाकर बेचा जा रहा है,तो कई राइस मिलर इन चावलों को कस्टम मिलिंग में इस्तेमाल कर कालाबाजारी को बढ़ावा दे रहे है । सूत्रों का यहां तक दावा है कि वेयर हाउस से निकला सरकारी चावल सरकारी दुकानों में न पहुंचकर सीधे कुछ रसूखदार के गोदामों और घरों में खाली किया जा रहा है और इन्हीं रसूखदारों के गोदामों से गाड़ियों में लोड होकर राइस मिलो तक पहुंचाया जा रहा है । कुल मिलाकर सरकारी राशन के बदले जिले में कालाबाजारी और मुनाफाखोरी कर लाखों करोड़ों रु का खेल बेरोटक चालू है और सिस्टम आंख मूंदे बैठा हुआ है । अब देखना होगा कि सिंडकेट चावल गिरोह का के खिलाफ विभाग क्या एक्शन लेता है ।

error: Content is protected !!