डेस्क खबरबिलासपुर

खबर का बड़ा असर : कलेक्टर के निर्देश के बाद नींद से जागा खनिज विभाग ,अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई !  22 वाहन जब्त, प्रशासन सख्त !



डेस्क खबर बिलासपुर ../ एक बार फिर डंकाराम वेब पोर्टल की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है  । 4 अप्रैल को रतखंडी के ग्रामीणों द्वारा उपलब्ध करवाए वीडियो और जानकारी के आधार पर जब खबर प्रसारित की गई तब पूरे मामले को बिलासपुर कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए अवैध रेत परिवहन और उत्खनन पर सख्त कार्यवाही के निर्देश जारी किए । कलेक्टर के निर्देश के बाद नींद से जागे विभाग ने बिलासपुर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 22 वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा यह कार्रवाई 4, 5 और 7 अप्रैल 2026 को विभिन्न क्षेत्रों में की गई।



जांच के दौरान रतखंडी क्षेत्र में अरपा नदी से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करते हुए 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए। वहीं धुमा-मानिकपुर क्षेत्र में मिट्टी के अवैध खनन में लिप्त 1 पोकलेन मशीन और 4 हाइवा जब्त किए गए। लावर क्षेत्र में भी रेत का अवैध परिवहन करते 1 हाइवा को पकड़ा गया।


राजपुर-केकती क्षेत्र में मिट्टी के अवैध उत्खनन पर 1 जेसीबी और 4 ट्रैक्टर जब्त किए गए, जबकि बुतेना क्षेत्र में मुरुम के अवैध खनन में संलिप्त 1 जेसीबी मशीन को भी कब्जे में लिया गया। जब्त सभी वाहनों को पुलिस चौकी बेलगहना और खनिज जांच चौकी लावर में सुरक्षित रखा गया है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


गौरतलब है कि घाट पर दिनदहाड़े अवैध रेत उत्खनन के जरिए  जेसीबी मशीनें नदी का सीना चीर रही हैं, ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक बिना किसी रोक-टोक के रेत ढो रहे थे  न कोई परमिट, न कोई कार्रवाई—मानो कानून ने यहाँ से मुंह मोड़ लिया हो। सुबह से लेकर शाम तक यह खेल लगातार चलता रहता है, और जिम्मेदार विभाग केवल फाइलों में ‘सख्त कार्रवाई’ का दावा करता रहता है। यहां अवैध उत्खनन में गाड़ियों का रेला लगा रहता था जिसका वीडियो ग्रामीणों के द्वारा उपलब्ध करवाया गया था।

इस खबर का हुआ बड़ा असर !!
👇🏻👇🏻

रतखंडी में रेत माफियाओं का राज  , बेखौफ होकर निकाल रहे हजारों गाड़िया रेत ! ट्रैक्टरों का रैला कैमरे में हुआ कैद !!

error: Content is protected !!