डेस्क खबरबिलासपुर

कोटा-तखतपुर के जंगलों में जुए की महफिल, लाखों के दांव लगाते कैमरे में कैद हुए जुआरी ! बड़ा सवाल ! क्या तस्वीरों के आधार पर होगी जुआरियों की पहचान .??



डेस्क खबर बिलासपुर ../ जिले के कोटा और तखतपुर क्षेत्र के जंगलों में इन दिनों अवैध जुए का खेल खुलेआम संचालित होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यहां पेशेवर जुआरी बिलासपुर, कोटा, तखतपुर और मुंगेली जिलों से बुलाए जा रहे हैं और ठिकाने बदल-बदलकर लाखों रुपये की हार-जीत का दांव लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से यह गतिविधि जारी है, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग पाई है। नाम न उजागर करने की शर्त पर मिले वीडियो के सूत्रों के अनुसार, जुए का यह खेल पूरी तरह संगठित तरीके से संचालित होता है, जहां कथित तौर पर ठेके पर जुआ खिलाया जाता है और सुरक्षा के नाम पर जुआरियों से मोटी रकम वसूली जाती है। मामले का वीडियो सामने आने के बाद यह दावा किया जा रहा है कि यह लगभग 10 दिन पुराना है और कोटा थाना क्षेत्र के जंगलों का है। वीडियो उस समय बनाया गया जब कुछ ग्रामीण लकड़ी लेने जंगल पहुंचे थे और उन्होंने चुपके से इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में कैद कर लिया।



वीडियो में कई लोगों के चेहरे स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं, जिससे उनकी पहचान संभव मानी जा रही है। सूत्र का यह भी कहना है कि इस मामले की मौखिक शिकायत पहले ही पुलिस तक पहुंचाई जा चुकी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  छोटे दुवारी नंगचुवा सिरसहा  पतयता ,दवनपुर करगी जैसे क्षेत्रों के जंगलों में जुए की महफिल अक्सर सजती है । सूत्रों ने इस जुए के संचालन में सुनील ध्रुव लोरमी ,शक्ति गेंदले नांगचुई,विजय बंजारे
विजय साहू लोरमी के शामिल होने का भी दावा किया है । हालांकि यह वीडियो 10 दिन पुराना बताया है लेकिन दावा है कि कार्यवाही नहीं होने से अभी तक बेखौफ होकर जंगलों में जुए का खेल चल रहा है । एक ओर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा जुआ, सट्टा, कबाड़ और गांजा जैसे अवैध कारोबारों पर सख्ती के निर्देश दिए गए हैं, वहीं जुए का वीडियो पुलिसिया दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है ।  अब देखना है कि सूत्रों के दावों और वायरल वीडियो को पुलिस कितनी गंभीरता से लेकर जुए के ठेकेदारों को कब तक बेनकाब कर पाती है और इस वीडियो का असल सच कब तक सामने आ पाता है ताकि जुए के नेटवर्क पर लगाम लगाया जा सके ।

error: Content is protected !!