

डेस्क खबर बिलासपुर ../ छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में में बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने चिकन अंडों की खरीदी बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई हुई है । उसके बाद भी कुछ अंडों के थोक व्यापारी आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे है । व्यापार विहार स्थित सूर्या एग सेंटर का संचालक अंडे की खरीदी बिक्री करता हुआ कैमरे में कैद हुआ है। इस बारे में जब दुकान संचालक अंडा बिक्री की बात को नकारता भी नजर आया जबकि तस्वीरों में साफ साफ देखा जा सकता है कि अंडे की दुकान में ग्राहक अंडा खरीद रहे है।लापरवाही सामने आई है।
शहर के व्यस्त थोक व्यापार विहार इलाके में अन्य खाद्य सामग्री भी बेची जाती है । ऐसी में बर्ड फ्लू को लेकर जारी किए गए एलर्ट के बाद भी इस क्षेत्र में अंडा की खरीदी बिक्री रुकने का नाम नहीं ले रही है । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अधिकारी से लेकर पशु चिकित्सा विभाग सहित निगम के अधिकारी संक्रमण के खतरे को देखते हुए लगातार जिले के प्रतिबंधित क्षेत्र सहित व्यापार विहार इलाके में लगातार दौरा कर इलाके में सर्च के काम में जुटे हुए है उसके वावजूद थोक व्यापारी लोगों से जान से खिलवाड़ करते नजर आ रहे है जिसके कारण क्षेत्र के संक्रमण का खतरा बना हुआ है ।
बताया जा रहा कि प्रशासनिक बैन के बाद भी अंडों के थोक विक्रेता चोरी छुपे अण्डे का बड़ा स्टॉक अलग अलग जगह रखे हुए है , और निर्धारित दुकानों से सप्लाई करने का काम बेखौफ करते हुए जिला प्रशासन के आदेश की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे है । एक तरफ जहां जिम्मेदार विभाग बर्ड फ्लू के संक्रमण को रोकने के लिए जी जान से जुट कर स्थिति को नियंत्रित करने में लगा हुआ है वही कुछ दुकानदार चंद पैसों के लालच में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे है । जबकि इस संक्रमण को लेकर पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त संचालक ने बातचीत में बताया कि अभी भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है और अंडों की बिक्री खरीदी पर पूरी तरह रोक लगी हुई है और यदि उसके बाद भी कोई दुकानदार अंडा की खरीदी बिक्री करता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी , और संक्रमण को रोकने के लिए 10 किलोमीटर के दायरे में अंडे और चिकन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया था। अब देखना होगा कि अंडे के व्यापार को रोकने के लिए जिम्मेदार अधिकारी क्या पहल करते है ताकि संक्रमण के चलते लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ ना हो पाए ।


