डेस्क खबरबिलासपुर

भाटिया पेट्रोल पंप में  दैनिक अखबार के कर्मचारी पर हमला, रसूखदारों के दबाव के बावजूद दो आरोपी गिरफ्तार ! सिविल लाइन पुलिस की कार्यवाही ,सीसीटीवी में कैद हुई है वारदात !!

*दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा.* *"विश्व पटल पर फिर लहराया तिरंगा"* *#T20WorldCup2026Final में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*

डेस्क खबर बिलासपुर./ शहर के रिंग रोड टू स्थित भाटिया पेट्रोल पंप में रविवार देर रात एक युवक पर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। सूत्रों की माने तो घटना के बाद आरोपियों को बचाने के लिए रसूखदारों के फोन सिविल लाइन थाने में लगातार घनघनाते रहे, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने दबाव को नजरअंदाज करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार कस्तूरबा नगर निवासी मनोज कुमार पात्रे, जो एक दैनिक अखबार में कार्यरत हैं, रविवार रात करीब 11 बजे ड्यूटी से लौटते समय अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने रिंग रोड टू स्थित भाटिया पेट्रोल पंप पहुंचे थे। मनोज ने वहां मौजूद कर्मचारी मनीष दिवाकर से कार्ड के माध्यम से पेट्रोल भरने की बात कही, लेकिन कर्मचारी ने कार्ड से भुगतान लेने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

विवाद बढ़ने पर मनोज ने पेट्रोल पंप के मैनेजर को फोन लगाने की कोशिश की। इसी दौरान मनीष दिवाकर ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। कुछ ही देर में राज राम नामक दूसरा कर्मचारी भी वहां पहुंच गया और हाथ में पहने चूड़े से हमला करते हुए लात-घूंसे से मारपीट करने लगा। हमले में पीड़ित की कलाई घड़ी भी टूट गई। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की पूरी वारदात पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पीड़ित ने मामले की जानकारी अपने बड़े भाई अनिल कुर्रे को भी दी। शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि एसएसपी रजनेश सिंह की सख्त “प्रहार पुलिसिंग” के चलते रसूखदारों का दबाव भी बेअसर रहा और आरोपियों को पुलिस कार्यवाही का सामना करना पड़ा । हालांकि पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है लेकिन मीडिया के पास उपलब्ध नहीं हो पाया है ।

error: Content is protected !!