

डेस्क खबर बिलासपुर ../ बिलासपुर स्थित Courtyard by Marriott में आज बीएनआई (BNI) की एक महत्वपूर्ण व्यवसायिक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजित मिश्रा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बीएनआई के एक्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर Dr. Kiranpal Chawla, बीएनआई कोलबोरेटर्स के अध्यक्ष Dr. Sachin Yadav, उपाध्यक्ष Abhijit Roy, सचिव Devendra Baghel और विजिटर होस्ट Manish Jain सहित 100 से अधिक सदस्य मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आपसी व्यापारिक सहयोग को बढ़ावा देना, नेटवर्किंग को मजबूत बनाना और स्थानीय स्तर पर व्यापार के अवसरों का विस्तार करना रहा। इस दौरान डॉ. किरणपाल चावला ने अपने संबोधन में बीएनआई के सिद्धांत “Givers Gain” की जानकारी देते हुए बताया कि यह संगठन सदस्यों के बीच सहयोग और विश्वास के आधार पर कार्य करता है।

वहीं डॉ. सचिन यादव ने बताया कि बीएनआई कोलबोरेटर्स चैप्टर के माध्यम से अब तक 119 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार सदस्यों को प्राप्त हो चुका है, जो संगठन की सफलता और आपसी भरोसे का प्रमाण है। मुख्य अतिथि अजीत मिश्रा ने नेटवर्किंग को व्यवसाय की सफलता का अहम आधार बताते हुए बीएनआई की भूमिका की सराहना की। बैठक में सदस्यों ने अपने-अपने व्यवसाय का परिचय दिया और भविष्य में सहयोग के अवसरों पर चर्चा की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
