

डेस्क खबर बिलासपुर ../ बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में एक बार फिर छात्रों के बीच विवाद का और मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है । दावा किया जा रहा है होली मिलन समारोह के दौरान छात्रों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जानकारी के अनुसार ब्रदरहुड संघ के छात्रों द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान रंग लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते उग्र हो गया और जमकर मारपीट शुरू हो गई जिसके कारण होली का उत्सव तनावपूर्ण बन गया प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ छात्र एक-दूसरे पर लात-घूंसे सहित एक दूसरे पर बेल्ट तक चलाते नजर आए। विश्वविद्यालय परिसर में ही हुए इस घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कथित रूप से अनुशासित माने जाने वाले छात्र आपस में भिड़ते दिख रहे हैं। घटना के बाद कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
लगातार हो रहे झगड़ों को लेकर अब विश्वविद्यालय प्रबंधन भी सवालों के घेरे में है। छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि कैंपस में अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन की ओर से जांच की बात कही जा रही है। बड़ा सवाल यह है कि आखिर विश्वविद्यालय प्रबंधन ऐसे घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण कब तक स्थापित कर पाएगा।
वही कोनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक मारपीट को लेकर कुछ फोटो वायरल हुई है । पुलिस जो कि पड़ताल के बाद उसमें यह आइटीआई हनुमान मंदिर के पास स्थित गेट की है और सभी छात्र आईटीआई में पढ़ने वाले है । साथ ही किसी मामले की ओर से शिकायत नहीं मिलने के कारण कार्यवाही नहीं की गई है ।साथ ही कोनी पुलिस ने सेंट्रेल यूनिवर्सिटी में किसी प्रकार की मारपीट के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है ।
वही वायरल वीडियो में सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी का बोर्ड साफ साफ नजर आ रहा है , मतलब साफ है कि मारपीट सेंट्रेल यूनिवर्सिटी के अंदर हुई है .?? अब इसी को लेकर कोनी पुलिस का या तो सूचना तंत्र कमजोर है या पुलिस किसी कन्फ्यूजन में है ! या फिर हो सकता है कि कोनी थाना क्षेत्र से चन्द दूरी में मौजूद सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी और आईटीआई दोनों जगहों पर मारपीट हुई होगी और कोनी पुलिस को एक ही जगह की जानकारी मिल पाई होगी .?? सवाल तो बहुत से है जिसका जवाब या तो कोनी पुलिस स्पष्ट कर सकती है या फिर संबंधित शिक्षा प्रबंधन .?? या फिर मारपीट करने वाले स्टूडेंट .??
खैर यह तो खबर लगने के बाद पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता स्पष्ट कर ही देगी पर मामला सिर्फ मारपीट या वायरल वीडियो का नहीं सबसे बड़ा सवाल यह है कि सड़क में केक काटने या सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के आधार पर हाईकोर्ट से लेकर पुलिस स्वत: संज्ञान लेकर कार्यवाही कर देती है। वही यूनिवर्सिटी से जुड़े कई वीडियो पर शिकायत नहीं मिलने के कारण किसी प्रकार की कार्यवाही पुलिस द्वारा नहीं की गई है । ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि इन वायरल वीडियो में स्वत: संज्ञान लेकर कार्यवाही कौन करेगा .??