कांग्रेस के मंच पर सांसद उल्का की मौजूदगी में डीसीसी के पूर्व अध्यक्ष पवन अग्रवाल से हाथापाई, माईक छिना गया..MLA यू डी मिंज समर्थक इफ़्तिख़ार हसन ने की हाथापाई…

जशपुर।काँग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सप्तगिरि शंकर उल्का की मौजूदगी में जशपुर के कम्युनिटी हॉल में चल रहे काँग्रेस सम्मेलन में हंगामे की सीधी तस्वीर सामने आ गयी है। इस तस्वीर में मंच पर भाषण दे रहे काँग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल के साथ किस तरह धक्का मुक्की और मंच पर हंगामा हुआ वीडियो में सब साफ दिख रहा है।
इस घटना के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि पहले तो उन्हें यह बोलकर माईक पकड़ने से भी मना किया जाता रहा कि केवल कार्यकर्ता बोलेंगे लेकिन जब उन्हें मच पर किसी तरह बोलने का मौका मिला और जब उन्होंने काँग्रेस को जशपुर में जीत कैसे मिली, एक एक कार्यकर्ताओ को कैसे जोड़ा गया और प्रदेश के स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव की जीत में कितनी बड़ी भूमिका रही।
यह बताना शुरू किया तो उनके साथ मंच पर ही बदसलूकी शुरू कर दी गयी ।उनके साथ धक्का मुक्की और छीना झपटी शुरू कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि वह ढाई ढाई साल के करार के मूताबिक ढाई साल की मियाद पुरी होने के बाद टीएस सिंहदेव को मुख्य्मंत्री बनाये जाने की बात शुरू ही की थी कि उंनसे माईक छीना जाने लगा और मंच पर उनके साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी गयी जिसे मंच पर और मंच के नीचे मौजूद सभी लोगों ने लाईव देखा है ।