मरवाही सेखवा में अटल सेवा केंद्र के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग, सीमेंट कम-रेत ज्यादा लगाने का आरोप*




*दीपक गुप्ता की खास रिपोर्ट*
डेस्क खबर *मरवाही (सेखवा) |* ग्राम पंचायत सेखवा में निर्माणाधीन अटल सेवा केंद्र में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला उजागर हुआ है। आरोप है कि भवन निर्माण में सीमेंट की मात्रा कम और रेत की मात्रा ज्यादा लगाई जा रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस भवन के ठेकेदार खुद ग्राम पंचायत के उप सरपंच रविंद्र केंवट हैं। पद पर रहते हुए खुद ठेका लेकर वे निर्माण में भारी अनियमितता कर रहे हैं। मसाले में सीमेंट कम और रेत ज्यादा होने से भवन की दीवारें और बीम कमजोर बन रही हैं।फोटो में भी साफ दिख रहा है कि ईंटों की जुड़ाई में सीमेंट-रेत का अनुपात सही नहीं है, सरिए खुले पड़े हैं और बांस-बल्ली से काम चलाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे भवन ज्यादा दिन नहीं टिकेगा।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सेखवा अटल सेवा केंद्र के मसाला और सामग्री की लैब जांच कराई जाए और सीमेंट-रेत के अनुपात की जांच कर दोषी ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

