डेस्क खबर

दरवाजे पर अचानक गजराज, बाल-बाल बची जान; CCTV में कैद हुआ खौफनाक  मंजर..



डेस्क खबर सूरजपुर../ छतरपुर गांव में अचानक गजराज की दस्तक से हड़कंप मच गया। घर से बाहर निकले एक शख्स के सामने कुछ ही दूरी पर हाथी आ पहुंचा। सामने हाथी को देखते ही शख्स घबरा जाता है और अपनी जान अपनी जान बचाने के लिए दौड़ लगा कर घर के अंदर घुस जाता है। पास लगे CCTV फुटेज में पूरा मंजर कैद हुआ है। वीडियो में हाथी घर के पास आता दिखाई दे रहा है और शख्स उसके बेहद करीब पहुंचने के बाद तेजी से भागता नजर आता है। गनीमत रही कि वह समय रहते सुरक्षित जगह पहुंच गया।


हाथी की मौजूदगी की खबर फैलते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीण घरों से बाहर निकलने में भी सावधानी बरत रहे हैं। CCTV वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

error: Content is protected !!