डेस्क खबर

कुसमी में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया जितिया पर्व

संतान की दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

डेस्क खबर कुसमी / बलरामपुर।

संतान की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर मनाया जाने वाला जितिया पर्व (जीवित्पुत्रिका व्रत) कुसमी विकासखंड सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

जितिया पर्व के अवसर पर महिलाओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर व्रत रखा तथा जितिया माता की कथा का श्रवण किया। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना करते हुए अपने परिवार की सुख-शांति और संतान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



पर्व को लेकर सुबह से ही कुसमी क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक मान्यताओं का पालन करते हुए जितिया पर्व मनाया। इस दौरान महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया और उन्होंने एक-दूसरे को जितिया पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

जितिया पर्व के दौरान महिलाओं ने संतान की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली के लिए श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। पूरे क्षेत्र में पर्व को लेकर आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

error: Content is protected !!