डेस्क खबरबिलासपुर

GPM पुलिस का सबसे बड़ा प्रहार – SP मनोज खिलारी की रणनीति से 1.22 करोड़ का गांजा जब्त, ओडिशा से GPM तक फैले नेटवर्क का पर्दाफाश*



*रिपोर्ट _ अरविंद सिंह*
डेस्क खबर गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही../
जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को लेकर SP मनोज कुमार खिलारी के नेतृत्व में GPM पुलिस ने ऐतिहासिक कार्यवाही की है। SP की सटीक सूचना तंत्र और रणनीति का ही नतीजा है कि 245 किलो गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर सलाखों के पीछे हैं।



SP खिलारी के निर्देशन में जिले भर में चल रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान थाना पेंड्रा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। ओडिशा के मलकानगिरी से आ रही Jaguar Travels की लग्जरी बस (OD30D0606) में 49 पैकेटों में छुपाकर लाया जा रहा 245 KG गांजा बरामद किया गया। कीमत 1 करोड़ 22 लाख 50 हजार।


*SP की टीम ने बिछाया था जाल -*
SP के निर्देश पर एडिशनल SP अविनाश मिश्रा ने पूरी प्लानिंग तैयार की और TI रणक्षोर सेंगर की टीम ने घेराबंदी कर बस को धर दबोचा। बस मालिक दिलीप हिंडिया (मलकानगिरी) और उसका लोकल साथी भीमसेन केवट (मरवाही) गिरफ्तार। SP खिलारी की इस कार्यवाही से स्पष्ट है कि GPM में अब नशे के कारोबारियों की खैर नहीं। पुलिस अब इस नेटवर्क के फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है।

error: Content is protected !!