डेस्क खबर

बाघ’ की अफवाह निकली गलत, डेम के पास दिखा था तेंदुआ !! ग्रामीणों ने बनाया वीडियो बाघ को उकसाने की थी कोशिश ?? ग्रामीणों की हरकत कैमरे में हुई कैद !!



डेस्क खबर /  क्षेत्र में बाघ दिखने की खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने के बाद ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। कई लोगों ने दावा किया कि केडार डेम के पास बाघ घूमता दिखाई दिया है। हालांकि जांच के बाद यह खबर अफवाह साबित हुई। ग्रामीण ने अचानक पहाड़ियों में बाघ होने की जानकारी साझा करते हुए सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल किया था । इस वीडियो में ग्रामीणों ने गाड़ी का हार्न बजाकर तेंदुए को भगाने और उकसाने की भी कोशिश की लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ ।



जानकारी के अनुसार, कुछ ग्रामीणों ने केडार डेम के पास एक जंगली जीव को देखा और उसका वीडियो बना लिया। आसपास के गांवों को सतर्क करने के उद्देश्य से यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया, लेकिन जानकारी के अभाव में उसे बाघ बताकर वायरल कर दिया गया। देखते ही देखते खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और लोगों में भय व्याप्त हो गया।



मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम ने जांच की। पड़ताल में स्पष्ट हुआ कि वीडियो में दिखाई दे रहा जानवर बाघ नहीं, बल्कि तेंदुआ है। अधिकारियों ने पुष्टि की कि क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी के संकेत मिले हैं, लेकिन बाघ की सूचना निराधार है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जंगली जीव दिखने पर तुरंत विभाग को सूचित करें। साथ ही, जंगल और जलाशय क्षेत्र के आसपास सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

error: Content is protected !!