डेस्क खबर

अल्लाह के सिवा किसी और से नहीं डरता * ! SDM को निगरानीशुदा बदमाश ने दी खुले आम धमकी .! शमसुद्दीन अंसारी का वीडियो वायरल होने से मची सनसनी ..!!



डेस्क खबर ../ बलरामपुर जिले से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुसमी के एसडीएम करुण डहरिया को खुलेआम धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो शमसुद्दीन अंसारी नामक व्यक्ति द्वारा बनाया गया बताया जा रहा है, जो हाल ही में जेल से बाहर आया है और पुलिस रिकॉर्ड में निगरानीशुदा बदमाश के रूप में दर्ज है । वायरल वीडियो में शमसुद्दीन अंसारी खुलेआम प्रशासन को चुनौती देता नजर आ रहा है। वीडियो में वह कहता है कि वह “अल्लाह के सिवा किसी और से नहीं डरता” और एसडीएम के खिलाफ आक्रोश भरी भाषा बोलता नजर आ रहा है । बताया जा रहा है कि एसडीएम करुण डहरिया द्वारा शमसुद्दीन अंसारी के खिलाफ पूर्व में अलग-अलग मामलों में सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की गई थी। इसी कार्रवाई से नाराज होकर उसने यह धमकी भरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।


घटना सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एक जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी को इस तरह खुलेआम धमकी दिया जाना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शमसुद्दीन अंसारी के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लगातार कानून को ठेंगा दिखाता रहा है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुट गई है । प्रशासन का कहना है कि किसी भी सूरत में शासकीय अधिकारी को धमकाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद आम लोगों में भी दहशत का माहौल है, वहीं सोशल मीडिया पर लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामला अब जिले की कानून-व्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

error: Content is protected !!