डेस्क खबर
महानदी भवन में कर्मचारियों से भरी बस में लगी आग..कर्मचारियों ने किस तरह बचाई जान ,वीडियो आया सामने




डेस्क खबर रायपुर। महानदी भवन नया रायपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही चलती बस में अचानक आग लग गई। इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है किस तरह आग की लपटों में बस धू धू कर पूरी तरह जल गई।बताया जा रहा है कि बस में 30 से अधिक शासकीय कर्मचारी सवार थे। आग लगते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने आनन-फानन में बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप की स्थिति बनी रही। आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए।
चलती बस में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
