कोरबाडेस्क खबर

छत्तीसगढ़ के विधायक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार
फोन कॉल के जरिए बनाया गया निशाना, विधायक ने वीडियो जारी कर खुद दी जानकारी बताया कैसे बने शिकार !



डेस्क खबर कोरबा../ एक तरफ जहां छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में सायबर से बचने के लिए व्यापक स्तर में अभियान चला कर लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है वही दूसरी तरफ साइबर ठगों का जाल अब आम लोगों तक ही सीमित नहीं रहा। पाली-तानाखार विधायक और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम भी कथित साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए हैं। विधायक ने खुद वीडियो जारी कर घटना की जानकारी सार्वजनिक की है और बताया कि किस तरह सायबर लुटेरो ने उन्हें अपना शिकार बनाया ।


बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने पार्सल के नाम पर फोन कॉल के जरिए विधायक से संपर्क किया और इसी दौरान साइबर धोखाधड़ी की घटना सामने आई। और मोबाइल हेक करने के बाद विधायक के नंबर से उनके अपने लोगों को वाट्सअप मैसेज के जरिए पैसों की मांग की है । घटना ने एक बार फिर डिजिटल दौर में बढ़ते साइबर अपराध को लेकर चिंता बढ़ा दी है। जब एक जनप्रतिनिधि को ही साइबर ठग निशाना बना सकते हैं, तो आम लोगों की डिजिटल सुरक्षा को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।


विधायक मरकाम ने अपने वीडियो संदेश में लोगों से अपील की है कि अनजान फोन कॉल पर भरोसा न करें, किसी को OTP, बैंक संबंधी जानकारी या निजी दस्तावेजों की जानकारी साझा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।
फिलहाल पूरे मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि साइबर ठगों ने किस तरीके से विधायक को निशाना बनाया और मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।

error: Content is protected !!