डेस्क खबरबिलासपुर

बेलतरा में विकास की सौगात, सड़क-स्वास्थ्य समेत करोड़ो  के कामों का शिलान्यास,सड़कों से बदलेगी गांवों की तस्वीर मूलभूत सुविधाओं ककी जनता को सौगात .



डेस्क खबर बिलासपुर../ बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के पांच गांवों में बुधवार को करीब 18 करोड़ 67 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन और सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। डंगनिया, खैरा (ड), बसहा, लिम्हा और कोरबी में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े काम शुरू होंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकुमार कौशिक और जिला पंचायत सभापति अनुसुईया जागेंद्र कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहे।


डंगनिया में मेन रोड से बगीचापारा तक 2.70 किलोमीटर सड़क के लिए 2.49 करोड़ रुपए की लागत से काम होगा। खैरा (ड) में उपस्वास्थ्य केंद्र, बालिका शौचालय, सामुदायिक भवन, सीसी रोड सहित 75.91 लाख रुपए के काम किए जाएंगे।


बसहा में करीब 1.42 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ। इसके अलावा बसहा से नवाडीह कड़री तक 0.80 किलोमीटर सड़क के लिए 75.69 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।


लिम्हा में खोंधरा मेन रोड से पटपरी तक 10.10 किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा। इस सड़क पर करीब 10.25 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वहीं कोरबी में करीब 3.73 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के साथ कोरबी से हरदीपारा तक 3.90 किलोमीटर सड़क के लिए 3.49 करोड़ रुपए की परियोजना का शिलान्यास किया गया।विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि इन कामों से गांवों में सड़क और दूसरी जरूरी सुविधाएं बेहतर होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गांवों तक विकास पहुंचाना है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उम्मीद जताई जा रही है कि सड़को के माध्यम से गांवों में विकास होगा और ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सहित अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिल पाएगी।

error: Content is protected !!