डेस्क खबर

पसान में जंगल का खुलेआम कत्ल, सढ़ामार बांध के पास 50 से ज्यादा सलेहा – गुंजा के पेड़ काटे, ग्रामीण बोले – राय सिंह कर रहा है अवैध कटाई*

*

डेस्क खबर कोरबा ../कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज का हाल बुरा है। यहां जंगल की रखवाली करने वाला विभाग सो रहा है और लकड़ी तस्कर दिनदहाड़े जंगल साफ कर रहे हैं। ताजा मामला लैंगा सर्किल के चंद्रौटी बीट में सढ़ामार बांध के पास का है, जहां ग्रामीणों ने खुद जाकर अवैध कटाई को पकड़ा है। ग्राम कर्री-सढ़ामार के लोगों ने इसको लेकर वन परिक्षेत्र अधिकारी पसान को लिखित में शिकायत दी है। शिकायत में साफ लिखा है कि गांव के ही सढ़ामार निवासी राय सिंह पिछले कई सालों से अपने लोगों के साथ मिलकर जंगल में साल, सलेहा, गुंजा जैसे कीमती पेड़ों की कटाई और बिक्री कर रहा है। गांव के लोगों ने बताया कि जंगल में लगातार कटाई हो रही थी, इसलिए उन्होंने खुद निगरानी शुरू की। 19 सितंबर को सढ़ामार बांध की तरफ से मशीन चलने की आवाज आई तो सब लोग मौके पर दौड़े।

वहां देखा कि 50-60 पेड़ कटे पड़े हैं, कुछ पेड़ तो 50-60 साल पुराने थे। मौके पर कर्री गांव का कुलदीप और पंचमार का कैलाश पेड़ काट रहे थे। गांव वालों ने जब पूछा तो दोनों ने बताया कि हम लोग राय सिंह के कहने पर मजदूरी में पेड़ काट रहे हैं। इतने में वन विभाग को फोन लगाया गया और दोनों वहां से भाग निकले। मौके पर 2 ट्रक से ज्यादा लकड़ी पड़ी मिली।


ग्रामीणों की सूचना पर 21 तारीख को विभाग के बीट गार्ड और अधिकारी मौके पर आए और पंचनामा बनाया गया, लेकिन उसके बाद से आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी को लेकर अध्यक्ष जगत पाल सिंह और पूरे गांव ने आवेदन दिया है कि यह वन अधिनियम के तहत गंभीर अपराध है। अगर जल्द राय सिंह और उसके साथियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो गांव वाले आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

error: Content is protected !!