कवर्धा की आग और गरमागरम सूबे की सियासत…..


बिलासपुर।कवर्धा की घटना और निर्दोष लोगों के ऊपर एकतरफा कार्रवाई के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्य सरकार के खिलाफ हल्ला बोला।आज विरोध में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया। बिलासपुर में नेहरू चौक के पास भाजपाई धरना पर बैठे, जिसमें नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, सांसद, विधायक सहित जिले के अन्य भाजपाई शामिल हुए।
यहां भाजपा के दिग्गज नेताओं ने घटना पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, कवर्धा की घटना ने शांतिप्रिय प्रदेश में जहर घोलने का काम किया है। घटना में कहीं न कहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मंत्री भी लिप्त हैं।
वहीं इसके पीछे कांग्रेस नेताओं की सोची समझी राजनीति भी है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने मांग करते हुए कहा कि, मामले में तत्काल न्यायिक जांच की घोषणा होनी चाहिए।
साथ ही जिन निरपराध लोगों की गिरफ्तारी हुई है उन्हें तत्काल रिहा करने के साथ जो असल में इस घटना में लिप्त थे, जिनके खिलाफ साक्ष्य हैं उनकी तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए।