डेस्क खबर

गांधी  जयंती के दिन गांधीजी का अपमान !! गांधीजी की अपमानजनक पोस्ट पर बवाल, नाम बदला चेहरा बदला ,छत्तीसगढ़ में मचा बवाल !!



डेस्क खबर ../ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के दिन सोशल मीडिया में वायरल हुए एक पोस्ट और तस्वीर से प्रदेश में बवाल मचा हुआ है । राजनांदगांव से बड़ी खबर सामने आई है। यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक फोटो पोस्ट किए जाने से शहर में आक्रोश फैल गया है। मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक द्वारा गांधीजी की छवि को ठेस पहुंचाने वाली तस्वीर व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा की गई। पोस्ट सामने आते ही स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने कड़ी नाराज़गी जताई और इसे राष्ट्रपिता का अपमान बताया।


इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता निखिल द्विवेदी तत्काल बसंतपुर थाना पहुंचे और थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह की पोस्ट समाज में नफरत और अशांति फैलाने का काम करती हैं, इसलिए दोषी को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जानी चाहिए।



इधर, पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्ट करने वाले की पहचान की जा रही है और साइबर सेल की मदद भी ली जा रही है। शहर में इस घटना के बाद तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। वहीं, नागरिकों और संगठनों ने अपील की है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ किया जाए और राष्ट्रपिता का सम्मान हर हाल में बरकरार रखा जाए।

error: Content is protected !!