युवकों को चलती कार में स्टंट करना पड़ा भारी, कोतवाली पुलिस ने दर्ज की युवकों पर FIR..सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल ..




डेस्क खबर बलरामपुर../ तेज रफ्तार चलती कार में खतरनाक स्टंट कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना युवकों को भारी पड़ गया।वायरल वीडियो सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस ने युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह रील के चक्कर में युवक चलती कार के चारों दरवाजे खोलकर गेट से लटकते नजर आए। वहीं कुछ युवक कार के सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करते हुए वीडियो बनाते दिखे।
सड़क पर इस तरह की हरकत से न सिर्फ यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी हुई, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जान भी जोखिम में डालने की स्थिति बनी।वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर युवकों को चिन्हांकित कर कार्रवाई शुरू की और मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं तथा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की। लगातार सोशल मीडिया में आ रहे इन वीडियो और
पुलिस की कार्रवाई के बाद अब सवाल यह है कि सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर के लिए जान जोखिम में डालकर स्टंट करने का यह सिलसिला आखिर कब रुकेगा।
