डेस्क खबर

अधिकारियों ने खुद उठाई मिट्टी की बोरियां, जल संरक्षण का दिया संदेश ! कलेक्टर, एसपी और डीएफओ ने किया खुद श्रमदान …

डेस्क खबर बलरामपुर../  सेवा संकल्प अभियान के तहत वन विभाग के नेतृत्व में जल संरक्षण, स्वच्छता और पौधारोपण को लेकर सामूहिक श्रमदान किया गया। अभियान में कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी, एसपी वैभव बैंकर और डीएफओ आलोक वाजपेयी ने खुद मैदान में उतरकर श्रमदान किया। अधिकारियों की इस पहल से कर्मचारियों और ग्रामीणों में भी उत्साह नजर आया।


घाघवा नाला में करीब 150 से 200 बोरियों में मिट्टी भरकर बोरी बंधान तैयार किया गया। कलेक्टर, एसपी और डीएफओ ने स्वयं बोरियां उठाकर श्रमदान किया। इस कार्य से बारिश के पानी को रोकने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।नदी किनारे चलाया स्वच्छता अभियान
अभियान के दूसरे चरण में सेंदुर नदी तट पर सफाई की गई। नदी किनारे और आसपास के क्षेत्र से कचरा हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने लोगों से जलस्रोतों को साफ रखने और उनकी सुरक्षा करने की अपील की।


पौधारोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। अधिकारियों ने पौधों की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कलेक्टर, एसपी और डीएफओ का खुद श्रमदान करना अभियान की खास बात रही। अधिकारियों ने अपने काम के साथ प्रकृति संरक्षण की जिम्मेदारी निभाकर जनभागीदारी का संदेश दिया। अभियान में जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया गया।

error: Content is protected !!